वे कहते हैं सुंदरता लिखो
वे कहते हैं सुंदरता लिखो वे कहते हैं सानिध्य लिखो वे कहते हैं कि रिश्ते लिखो और कहते हैं कि प्रेम लिखो ! सुन्दर काया पल भर की है सुन्दर कानन ऋतू भर के हैं सुन्दर नयन और सुन्दर उपवन , यह किंचित क्षण भंगुर के हैं ! रिश्ते , प्रेम और सानिध्य सब माया की कठपुतली हैं इस माया को किसने समझा जिसने समझा तर पाया है ! तरते तरते डूब गए सब इस माया के जाल में मैं क्या लिखुँ प्रभु की सृष्टि फंसा पड़ा जंजाल में x