वे कहते हैं सुंदरता लिखो


वे कहते हैं सुंदरता लिखो
वे कहते हैं सानिध्य लिखो
वे कहते हैं कि रिश्ते लिखो
और कहते हैं कि प्रेम लिखो !

सुन्दर काया पल भर की है
सुन्दर कानन ऋतू भर के हैं
सुन्दर नयन और सुन्दर उपवन ,
यह किंचित क्षण भंगुर के हैं !

रिश्ते , प्रेम और सानिध्य
सब माया की कठपुतली हैं
इस माया को किसने समझा
जिसने समझा तर पाया है !

तरते तरते डूब गए सब
इस माया के जाल में
मैं क्या लिखुँ प्रभु की सृष्टि
फंसा पड़ा जंजाल में

x

Comments

Popular posts from this blog